बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.50 लाख का चोरी गया 16 चक्का ट्रक बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना खम्हरिया पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी किए गए 16 चक्का ट्रक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
23 अप्रैल 2026 को की गई कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 9 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया ट्रक एवं उसमें भरी रेत बरामद की। पुलिस द्वारा त्वरित जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमंत मरकाम (23 वर्ष) निवासी चिलमखोदरा, थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, हंसुराम साहू (36 वर्ष) निवासी छोटूपारा, थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम तथा बैतल राम साहू (41 वर्ष) निवासी पेन्ड्रीतराई, थाना सिंघनपुरी जंगल जिला कबीरधाम के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बेमेतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में चोरी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
