दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा: “मुसाफिर” ब्रांड गुटखा बनाते 13 मजदूर पकड़े

0
a24.8.1

दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र में दुर्ग पुलिस एवं फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में कच्चा माल, तैयार गुटखा, पैकिंग सामग्री एवं मशीनरी जप्त की गई।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री में “मुसाफिर” ब्रांड का जर्दा युक्त गुटखा तथा M4 ब्रांड का सुगंधित जर्दा अवैध रूप से तैयार किया जा रहा था। यह फैक्ट्री अप्रैल माह की शुरुआत से गुप्त रूप से संचालित की जा रही थी।

👥 13 मजदूर मौके से मिले

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में कार्यरत 13 मजदूर पाए गए, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी से पूछताछ कर नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच की जा रही है।

🏭 मौके से क्या-क्या मिला

  • भारी मात्रा में कच्चा गुटखा सामग्री
  • पैकिंग मैटेरियल
  • तैयार जर्दा युक्त गुटखा
  • गुटखा निर्माण मशीनरी
  • ब्रांडेड पैकिंग सामग्री

⚠️ स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सख्ती

दुर्ग पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों