दुर्ग-भिलाई में लग्जरी और SUV वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रातभर चला सख्त चेकिंग अभियान

0
a25.7.1

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। दुर्ग पुलिस द्वारा दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में लग्जरी एवं SUV वाहनों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान संचालित किया गया, जिसमें नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक चले विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कुल 52 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान शराब सेवन कर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, मॉडिफाइड गाड़ियों तथा प्रेशर हॉर्न उपयोग करने वालों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा दुर्ग-भिलाई के प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग पॉइंट स्थापित कर संवेदनशील स्थानों में लगातार निगरानी रखी गई। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

🚔 दुर्ग पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—

  • शराब सेवन कर वाहन न चलाएं
  • निर्धारित गति सीमा का पालन करें
  • वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं
  • यातायात नियमों का पालन कर अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों