सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा कायम: डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पुलिस पेंशनर्स व मेधावी बच्चों का किया सम्मान

0
a27.1.2

भोपाल में आयोजित 41वें वरिष्ठ सदस्य एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश पुलिस के महानिदेशक (DGP) श्री कैलाश मकवाणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विभाग की मजबूत नींव हैं और उनका अनुभव पुलिस व्यवस्था को लगातार दिशा देता है। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स के लिए हेल्प सिस्टम, नियमित संवाद, त्वरित सहायता तथा पुनः सहभागिता की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

पुलिस वेलफेयर योजनाओं के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सहायता संबंधी योजनाओं के साथ सम्मान राशि एवं चेक भी प्रदान किए गए।

डीजीपी ने तकनीक आधारित आधुनिक पुलिसिंग पर जोर देते हुए बताया कि e-Office, eHRMS, Dial-112, e-FIR और साइबर क्षमता के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। साथ ही “सेफ क्लिक” एवं “नशे से दूरी है ज़रूरी” जैसे जनजागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।

उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में तेजी, आगामी सिंहस्थ की तैयारियों, आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली और त्वरित पुरस्कार व्यवस्था के माध्यम से पुलिस बल को और मजबूत बनाने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में डीजीपी ने कहा कि सेवा में हों या सेवानिवृत्त, हर पुलिसकर्मी मध्यप्रदेश पुलिस की सेवा, समर्पण और जनविश्वास की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों