जनसुनवाई में DIG रामकृष्ण साहू ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

0
a27.1.2

बेमेतरा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने आम नागरिकों की शिकायतें एवं समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान डीआईजी ने सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निपटारा किया गया।

वहीं, जिन प्रकरणों में विस्तृत जांच आवश्यक पाई गई, उन्हें विधिवत दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए पारदर्शी और जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाने पर भी जोर दिया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और पुलिस प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों