नारायणपुर में पुलिस जवानों को बड़ी सौगात, शौर्य ट्रेनिंग एरिना और हाईटेक जिम का लोकार्पण
नारायणपुर जिले में पुलिस जवानों की क्षमता और फिटनेस को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। डीआरजी परिसर सूलेंगा में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप ने दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का लोकार्पण किया।

इस दौरान शहीद बिरेंद्र सिंह शोरी शौर्य पुलिस ट्रेनिंग एरिना तथा शहीद खोटलू राम कोर्राम पुलिस जिम का उद्घाटन किया गया। इन आधुनिक सुविधाओं के शुरू होने से पुलिस जवानों को उन्नत प्रशिक्षण, बेहतर शारीरिक फिटनेस एवं सामरिक तैयारी के लिए अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे।

नई प्रशिक्षण व्यवस्था से सुरक्षा बलों की दक्षता, प्रतिक्रिया क्षमता एवं ऑपरेशनल तैयारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल जवानों के मनोबल और पेशेवर दक्षता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।
