नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 335 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, कीमत ₹20.10 लाख

0

नीमच। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नशे और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नीमच पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है।

पुलिस चौकी नयागांव, थाना जावद की टीम ने कार्रवाई के दौरान ट्रक की तलाशी ली, जिसमें 335 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

ट्रक समेत शराब जब्त

पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया है। शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की इस खेप के पीछे कौन लोग सक्रिय थे और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की नजर

नीमच पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में सक्रिय लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों