मानव तस्करों पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: 13 बैगा जनजाति के नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजदूरी से कराया मुक्त, 8 आरोपी गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2026-01-24 at 5.57.03 PM

कबीरधाम। मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए संगठित मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की सख्त कार्रवाई में संरक्षित बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराया गया, जबकि मामले में शामिल 8 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि आदिवासी क्षेत्रों से मासूम बच्चों को बहला-फुसलाकर मजदूरी के नाम पर बाहर ले जाकर अवैध रूप से काम कराया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की।

जांच एवं अभियान के दौरान पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर नाबालिग बच्चों को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित मुक्त कराया। मुक्त कराए गए सभी बच्चे संरक्षित बैगा जनजाति से संबंधित बताए गए हैं, जिन्हें अवैध रूप से बंधुआ मजदूरी में लगाया गया था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मानव तस्करी में संलिप्त 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध मानव तस्करी, बाल श्रम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

मुक्त कराए गए बच्चों को आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बाल संरक्षण इकाई एवं संबंधित विभागों के सुपुर्द किया गया, जहां उनके पुनर्वास एवं सुरक्षा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

कबीरधाम पुलिस की इस कार्रवाई को मानव तस्करी के विरुद्ध बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कमजोर वर्गों एवं आदिवासी समुदायों के बच्चों के शोषण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों