ग्वालियर में यातायात जागरूकता अभियान: इंदरगंज चौराहे पर छात्रों और पुलिस ने बनाई मानव श्रृंखला

0
m11.5.1

ग्वालियर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्वालियर यातायात पुलिस एवं एमएलबी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा इंदरगंज चौराहे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) तथा डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान (रापुसे) के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना प्रभारी यातायात कंपू निरीक्षक डॉ. के.पी.एस. तोमर के नेतृत्व में यातायात पुलिस कंपू एवं एमएलबी कॉलेज के विद्यार्थियों ने रैली निकालते हुए इंदरगंज चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान छात्रों ने रैली और यातायात को व्यवस्थित रखते हुए वाहन चालकों एवं राहगीरों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने संबंधी महत्वपूर्ण संदेश आमजन तक पहुंचाए गए। यातायात पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय यातायात नियमों का पालन है।

कार्यक्रम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सहभागिता से सड़क सुरक्षा अभियान अधिक प्रभावी और जनजागरूकता आधारित बनते हैं। वहीं आम नागरिकों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों