दुर्ग पुलिस का ‘जनमित्र कार्यक्रम’ बना भरोसे की नई कड़ी, आम नागरिकों को किया जागरूक

0
m11.7.1

दुर्ग। आम नागरिकों और पुलिस के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से दुर्ग जिला पुलिस द्वारा थाना सुपेला क्षेत्र में ‘जनमित्र कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। आकाशगंगा मार्केट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, मजदूर, वाहन चालक एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव के उपाय तथा यातायात नियमों के पालन की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पुलिस द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी एवं नशे से जुड़े अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी सुरक्षा उपाय है।

जनमित्र कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना देने, ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज और पुलिस के बीच मजबूत समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

आकाशगंगा मार्केट में आयोजित इस पहल को नागरिकों ने सराहा और पुलिस के साथ सहयोग का भरोसा जताया। दुर्ग पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों