बूचड़खाने ले जाए जा रहे 76 मवेशी मुक्त: शहडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रक जब्त

0

शहडोल। जिले के थाना जयसिंहनगर पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बूचड़खाने ले जाए जा रहे 76 नग मवेशियों को मुक्त कराते हुए दो ट्रकों को जब्त किया है।

पुलिस को अवैध पशु परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ट्रकों में क्रूरता पूर्वक मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान उपयोग में लाए जा रहे दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है तथा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस सख्त कार्रवाई से अवैध पशु परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। शहडोल पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पशु क्रूरता एवं अवैध परिवहन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों