उड़ीसा से बिलासपुर ले जाया जा रहा था गांजा! बस्तर पुलिस ने 9 लाख रुपये का मादक पदार्थ किया जब्त

0
719755233_122160509612819445_1402595613407840604_n

बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना नगरनार क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 18.085 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जब्त किए गए गांजा की अनुमानित कीमत करीब 9.04 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह गांजा उड़ीसा से लेकर बिलासपुर जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों