Gariaband Police Action: अवैध रेत परिवहन करते 8 हाईवा ट्रक जब्त, राजिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

गरियाबंद। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के भीतर 8 हाईवा ट्रकों को जब्त किया है। कार्रवाई थाना राजिम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई।

पुलिस ने धमतरी और पोखरा रोड मार्ग पर जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते 8 हाईवा ट्रकों को पकड़ा। सभी वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

मामले की रिपोर्ट खनिज विभाग और राजस्व विभाग को भेजी गई है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई और अर्थदंड की प्रक्रिया की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। गरियाबंद पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों