डायल 112 की फुर्ती से बची घायल ट्रक चालक की जान, गोल्डन ऑवर में पहुंचाया अस्पताल

0
732383933_1653958336732909_759227580003158132_n

बलौदाबाजार। सड़क हादसे के बाद समय पर मिली पुलिस सहायता ने एक गंभीर रूप से घायल कैप्सूल वाहन चालक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। गिधौरी क्षेत्र में डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल चालक को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर उपचार मिल सका।

जानकारी के अनुसार, गिधौरी क्षेत्र में एक कैप्सूल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद डायल 112 टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से चालक की जान बचाने में सफलता मिली। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में ‘गोल्डन ऑवर’ सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस अवधि में घायल व्यक्ति को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। डायल 112 की टीम इसी उद्देश्य के साथ लगातार तत्परता से कार्य कर रही है।

डायल 112 की यह कार्रवाई आपातकालीन सेवाओं की प्रभावशीलता और पुलिस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों