105 हेक्टेयर वन भूमि से हटा अतिक्रमण! SP अगम जैन ने मौके पर पहुंचकर संभाली कमान, चला बड़ा अभियान

0
734958368_1085617560820114_2987037139216776648_n

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की गुड़ी रेंज के ग्राम आमाखुजरी में वन भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान के तहत लगभग 105 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई और पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई।

वन मंडल अधिकारी राकेश डामोर ने बताया कि अभियान में करीब तीन दर्जन जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। कार्रवाई के बाद भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की संभावना कम करने के उद्देश्य से क्षेत्र में करीब 9,000 बड़े कंटूर ट्रेंच (गड्ढे) भी तैयार किए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि वन भूमि की सुरक्षा और अवैध कब्जों पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। संबंधित विभागों को क्षेत्र की नियमित निगरानी करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों