कबीरधाम SP ने जीता बच्चों का दिल, गांव पहुंचकर बांटी शैक्षणिक सामग्री, शिक्षा को लेकर दिया बड़ा संदेश

0
733019973_1641721420229979_235272724708626613_n

कबीरधाम। सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में कबीरधाम पुलिस ने एक प्रेरणादायक पहल की। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने ग्राम सरोदादर पहुंचकर स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की और उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कॉपी, पेन और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से संवाद करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और अच्छे नागरिक बनने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और हर बच्चे को इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए।

इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों, अच्छे आचरण और कानून के प्रति जागरूक रहने की भी प्रेरणा दी गई। ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस और समाज के बीच बढ़ते विश्वास का सकारात्मक उदाहरण बताया।

कबीरधाम पुलिस का कहना है कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों के साथ पुलिस का संवाद और सहभागिता लगातार मजबूत होती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों