210 गुम मोबाइल लौटाकर साइबर पुलिस ने जीता लोगों का भरोसा, ₹3.06 करोड़ की ठगी की रकम भी कराई वापस

0
739537345_930072436243573_4484634595259524258_n

साइबर पुलिस ने तकनीक और संवेदनशील पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 210 गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹36 लाख है, उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। पुलिस की इस पहल से लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई और पुलिस के प्रति विश्वास भी और मजबूत हुआ।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक कुल 875 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹1.40 करोड़ बताई गई है।

साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 760 साइबर ठगी पीड़ितों को लगभग ₹3.06 करोड़ की राशि वापस दिलाने में भी सफलता हासिल की है। इसके अलावा साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 2,600 से अधिक फर्जी मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कराया गया, जिससे भविष्य में होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिली।

पुलिस ने डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए 240 नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर अपराधों का शिकार होने से समय रहते सुरक्षित बचाया।

साइबर पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल गुम हो जाए या वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों, तो बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही संबंधित ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस का कहना है कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों