कबीरधाम पुलिस का मेगा लीगल अवेयरनेस कैंप, नए आपराधिक कानूनों की दी गई विस्तृत जानकारी
कबीरधाम। आम नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देने और कानूनी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस ने BNS (भारतीय न्याय संहिता), BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) और BSA (भारतीय साक्ष्य अधिनियम) पर एक विशाल जनजागरूकता शिविर एवं न्याय संहिता कैंप का आयोजन किया।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, विवेचना अधिकारियों, विद्यार्थियों, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों, उनके उद्देश्य, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा न्याय प्रक्रिया में हुए महत्वपूर्ण बदलावों की सरल और विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कानूनों की सही जानकारी के माध्यम से जागरूक नागरिक बनने और कानूनी प्रक्रियाओं को समझने के लिए प्रेरित किया गया।
कबीरधाम पुलिस ने कहा कि कानूनों की जानकारी नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ जिम्मेदार समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग नए कानूनों को समझकर उनका पालन कर सकें।
