कबीरधाम पुलिस का हरित संकल्प, न्यू पुलिस लाइन में लगाए 300 पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
742045670_1909131863104268_1623557326625158431_n

कबीरधाम। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करते हुए कबीरधाम पुलिस ने रक्षित केंद्र स्थित न्यू पुलिस लाइन परिसर में 300 पौधों का वृक्षारोपण किया। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने किया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का संदेश समाज तक पहुंचाना रहा। अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित इस पहल ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ और हरित वातावरण का निर्माण केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

“एक पौधा – एक संकल्प” और “हरित कबीरधाम – स्वच्छ भारत” के संदेश के साथ आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कबीरधाम पुलिस का एक प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों