पलारी पुलिस का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में 10 वारंटी गिरफ्तार, फरार अपराधियों में मचा हड़कंप

0
742338965_1591839419618764_2818301656581138364_n

बलौदाबाजार। न्यायालयीन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पलारी पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 10 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट तामिल कर बड़ी सफलता हासिल की। कार्रवाई के बाद लंबे समय से फरार वारंटियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटी विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। लगातार निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के चलते सभी 10 वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली।

पलारी पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के विरुद्ध इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों