बलौदाबाजार डायल 112 की तत्परता से बची युवक की जान, सड़क हादसे के बाद तुरंत पहुंची पुलिस

0
743817647_2254765045350402_2172635003072609386_n

बलौदाबाजार। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की जान बचाने में सिटी कोतवाली बलौदाबाजार की डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सराहनीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। समय पर मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाने से उसे तत्काल उपचार मिल सका।

जानकारी के अनुसार रिसदा-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बने गड्ढे में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से झारखंड निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था और स्वयं चलने की स्थिति में नहीं था।

घटना की सूचना मिलते ही दोपहर करीब 12 बजे सिटी कोतवाली की डायल 112 बाज-01 टीम बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंची। टीम में शामिल आरक्षक त्रिलोचन ध्रुव और वाहन चालक खगेश मानिकपुरी ने घायल युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू कराया गया।

पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई से घायल युवक को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। स्थानीय लोगों ने भी डायल 112 टीम की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। बलौदाबाजार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सड़क दुर्घटना या आपात स्थिति की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों