खाचरोद जेल से फरार दुष्कर्म का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार! उज्जैन पुलिस ने हथियार समेत दबोचा

0
744536329_871135742353437_4859210877165739758_n

उज्जैन। खाचरोद जेल से फरार हुए विचाराधीन कैदियों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना ताल की खारवा चौकी पुलिस ने करीब एक वर्ष से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कार्रवाई के दौरान एक अवैध धारदार तलवार के साथ पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को खाचरोद जेल से तीन विचाराधीन कैदी फरार हो गए थे। इस मामले में अपराध दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5,000 के इनाम की घोषणा की गई थी। इसके बाद जिलेभर में आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी गोपाल कीर (23 वर्ष) दौलतगंज के पास मंडावल रोड क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद हुई, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में खाचरोद जेल में बंद था, जहां से वह फरार हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों