200 से ज्यादा स्कूल बसों की जांच, बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा मानकों को लेकर चलाया विशेष अभियान

0
743996066_862679976599756_3028604778765318072_n

बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान जिले की 200 से अधिक स्कूल बसों का मैकेनिकल निरीक्षण किया गया। साथ ही बसों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और चालक-परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी कराया गया।

जांच के दौरान बसों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, आवश्यक दस्तावेज और अन्य सुरक्षा मानकों का बारीकी से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सभी स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों को निर्देश दिए कि निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों