कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में एसपी त्रिलोक बंसल, पहली बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बेमेतरा । पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी श्री त्रिलोक बंसल (IPS) एक्शन मोड में नजर आए। अधिकारियों के साथ आयोजित पहली समीक्षा बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
बैठक में एसपी ने सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध जुआ, सट्टा, शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जाए, ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो।
एसपी त्रिलोक बंसल ने सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा जनहितैषी पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
