जहरीले सांप के काटने पर डायल 112 बनी जीवनरक्षक, बलौदाबाजार पुलिस की तत्परता से बची ग्रामीण की जान

0

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार डायल 112 टीम ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सर्पदंश के शिकार ग्रामीण की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय रहते अस्पताल पहुंचाने से पीड़ित की जान बच गई और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहतरा में रात करीब 11 बजे एक ग्रामीण को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली बलौदाबाजार की डायल 112 (बाज-2) टीम ने बिना समय गंवाए अंतर-जिला समन्वय के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्हा पहुंचाया।

डायल 112 टीम में तैनात आरक्षक बिजेंद्र साहू और पायलट विनोद सेन की तत्परता के चलते पीड़ित को समय पर उपचार मिल सका। चिकित्सकों ने बताया कि यदि अस्पताल पहुंचने में और देरी होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

बलौदाबाजार पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि आपातकालीन परिस्थितियों में डायल 112 आम नागरिकों के लिए जीवनरक्षक सेवा के रूप में लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों