शादी समारोह में रास्ता मांगना पड़ा भारी, चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

बलौदाबाजार। गिधौरी पुलिस ने शादी समारोह के दौरान रास्ता मांगने की मामूली बात पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के पेट, जांघ, कमर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी कमल पटेल (22 वर्ष), पिता रामकुमार पटेल, निवासी ग्राम परसापाली, थाना गिधौरी टुंडरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिधौरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसक घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों