ग्वालियर पुलिस का नशामुक्ति अभियान: खेल मैदान में खिलाड़ियों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

0

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में थाना हजीरा पुलिस ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के उद्देश्य से खेल मैदान में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह तोमर ने खिलाड़ियों और युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।

निरीक्षक जितेंद्र सिंह तोमर ने उपस्थित युवाओं को शराब, तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से खेल और सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने तथा हर प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सभी खिलाड़ियों और युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। साथ ही उनसे आग्रह किया गया कि यदि कहीं भी नशे के अवैध कारोबार या नशीले पदार्थों से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

ग्वालियर पुलिस ने कहा कि युवाओं की जागरूक भागीदारी से ही नशामुक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है तथा ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों