बालोद पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री पर दल्लीराजहरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

0

बालोद जिले के थाना डौंडीलोहारा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7.920 बल्क लीटर देशी शराब, बिक्री से प्राप्त नकदी और अन्य सामग्री जब्त की। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बॉनी फॉस एक्का के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब, जुआ और सट्टे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 जुलाई 2026 को थाना डौंडीलोहारा पुलिस अपराधियों की तलाश में गश्त पर थी।

गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सांबलपुर निवासी रंजीता कोसरे अपने घर से अवैध रूप से शराब बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों शराब बेचते हुए पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक नीले-सफेद रंग के कपड़े के बैग तथा घर से शेरा देशी प्लेन और शोले देशी प्लेन ब्रांड की कुल 7.920 बल्क लीटर शराब, बिक्री से प्राप्त ₹300 नकद और अन्य सामग्री जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹3,520 बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी रंजीता कोसरे (40 वर्ष), निवासी ग्राम सांबलपुर, थाना डौंडीलोहारा, जिला बालोद के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील तिर्की, पीएसआई सुनील टंडन, प्रधान आरक्षक दिगंबर वर्मा, महिला प्रधान आरक्षक लिलेश्वरी देवांगन तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों