पलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एंड-टू-एंड जांच से शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

0

बलौदाबाजार जिले की पलारी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ‘End-to-End Investigation’ के जरिए पूरे सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना पिंटू कोसले समेत दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच के दौरान पहले गिरफ्तार किए गए स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय दसरू राम से पूछताछ, उसके मेमोरेंडम और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी गईं। इसी जांच के बाद पुलिस मुख्य सप्लायर भोग उर्फ भोगप्रसाद उर्फ भोलाराम उर्फ पिंटू कोसले तक पहुंचने में सफल रही।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 69 पौवा (12.420 बल्क लीटर) देशी मसाला शराब, 02 मोबाइल फोन तथा शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हीरो डेस्टिनी स्कूटी जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों में दसरू राम सायतोड़ा (34 वर्ष) और भोग उर्फ भोगप्रसाद उर्फ भोलाराम उर्फ पिंटू कोसले (20 वर्ष) शामिल हैं। दोनों आरोपी ग्राम खैंदा (ड), थाना सिटी कोतवाली के निवासी हैं।

पलारी पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से न केवल डिलीवरी चेन का खुलासा हुआ, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचकर अवैध कारोबार पर बड़ी चोट की गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों