देवास पुलिस का ड्रग तस्करों पर बड़ा प्रहार, PIT NDPS के तहत आदतन तस्कर पर हुई सख्त कार्रवाई
देवास पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए ड्रग तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना नाहर दरवाजा पुलिस ने एक आदतन ड्रग तस्कर को PIT NDPS अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक देवास की अनुशंसा एवं कलेक्टर देवास के प्रतिवेदन के आधार पर संभाग आयुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह द्वारा संबंधित आरोपी के विरुद्ध निरोधात्मक आदेश जारी किए गए। इसके बाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
देवास पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। PIT NDPS अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे तस्करों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना और समाज को नशे के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखना है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
