कोरबा पुलिस की CCTNS पर सख्ती: डाटा एंट्री की गुणवत्ता और समयबद्धता सुधारने के दिए निर्देश, उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान

0

कोरबा पुलिस अधीक्षक ने जिले में संचालित सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर थाना और चौकी स्तर पर लंबित कार्यों तथा विभिन्न मॉड्यूल में डाटा एंट्री की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में डाटा एंट्री की गुणवत्ता, शुद्धता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

समीक्षा के दौरान सभी थाना एवं चौकी से जुड़े सीसीटीएनएस कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सिस्टम में दर्ज की जाने वाली प्रत्येक प्रविष्टि त्रुटिरहित, पूर्ण और निर्धारित समय-सीमा के भीतर की जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण डाटा एंट्री से अनुसंधान कार्य अधिक प्रभावी होता है और न्यायालयीन प्रक्रिया के साथ अपराध संबंधी रिकॉर्ड की विश्वसनीयता भी मजबूत होती है।

बैठक में फॉर्म एंट्री, MedLEaPR, VCNB, ई-साक्ष्य, अंतिम प्रतिवेदन (Final Report), मालखाना एंट्री, e-Sign FIR/Chargesheet सहित विभिन्न मॉड्यूल की समीक्षा की गई। सभी लंबित प्रविष्टियों का शीघ्र निराकरण करने और प्रत्येक जानकारी का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि प्रार्थी, आरोपी और पीड़ित से संबंधित नाम, पिता या पति का नाम, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरणों का सत्यापन करने के बाद ही सिस्टम में प्रविष्टि की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अपूर्ण या गलत जानकारी भविष्य में तकनीकी और न्यायिक समस्याओं का कारण बन सकती है।

बैठक के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीसीटीएनएस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा और जिले में सीसीटीएनएस कार्यों की गुणवत्ता को और अधिक मजबूत बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों