₹15.51 लाख के MDMA और डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

रतलाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 147 ग्राम एमडीएमए (MDMA), 2 किलो 104 ग्राम डोडाचूरा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल सहित कुल करीब ₹15.51 लाख का मशरूका जब्त किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

रतलाम जिले के बरखेड़ा कलां थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में एमडीएमए और डोडाचूरा बरामद हुआ।

जांच में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 147 ग्राम एमडीएमए जिसकी अनुमानित कीमत ₹14.70 लाख, 2 किलो 104 ग्राम डोडाचूरा जिसकी कीमत करीब ₹31,560, तथा घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (MP-14-MZ-7586) जिसकी कीमत लगभग ₹50 हजार है, जब्त की। कुल मिलाकर पुलिस ने करीब ₹15.51 लाख का मशरूका बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान (22 वर्ष), निवासी मंदसौर और अरबाज (25 वर्ष), निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 22 में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

रतलाम पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और अन्य तस्करों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों