साइबर जागृति अभियान: छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

0
794026444_2441677789573798_8290204759090684342_n

साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर जागृति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, संदिग्ध लिंक तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और सोशल मीडिया पर आने वाले अज्ञात संदेशों के प्रति भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की पहचान करने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के प्रति जागरूक बनाना है।

साइबर ठगी या ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों