साइबर जागृति अभियान: बोरतलाव पुलिस ने IB Group Poultry Farm के कर्मचारियों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के बताए उपाय

0
793024531_1483266300504248_2690630647809047995_n

बोरतलाव। साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में साइबर जागृति अभियान के तहत थाना बोरतलाव पुलिस ने ग्राम अंडी स्थित IB Group Poultry Farm में कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस टीम ने कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों और सुरक्षा उपायों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।

कर्मचारियों को ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने, अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल या मैसेज पर व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराधियों से दो कदम आगे रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों