परिवारिक विवाद में युवक ने खाया यूरिया खाद, Dial 112 टीम बनी ‘संजीवनी’; समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

0
FB_IMG_1789201697249

बलौदाबाजार-भाटापारा: पारिवारिक विवाद के बीच 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर यूरिया खाद खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही Dial 112 की टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बचाने में मदद मिली।

बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही Dial 112 की रिस्पॉन्स टीम सक्रिय हुई और युवक को तत्काल CHC कसडोल अस्पताल ले जाया गया। समय पर मिली सहायता और त्वरित कार्रवाई के चलते युवक को आवश्यक उपचार मिल सका।

इस पूरे घटनाक्रम में Dial 112 की तत्परता और जागरूकता महत्वपूर्ण साबित हुई। युवक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस तथा Dial 112 की रिस्पॉन्स टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि आपात स्थिति में समय पर सूचना और त्वरित पुलिस सहायता किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *