CG News : पत्नी की निर्मम हत्या मामले में कोर्ट का फैसला, आरोपी को सजा..

0
IMG_6581

कांकेर ज़िले के ग्राम चिनौरी में ढाई वर्ष पूर्व घटित एक गंभीर हत्या प्रकरण में जिला सत्र न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए आरोपी कृष्णा सिन्हा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह वारदात 25 दिसंबर 2021 को सामने आई थी, जब कृष्णा ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी सरस्वती पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी थी। घटना में सरस्वती गंभीर रूप से झुलस गई थी और इलाज के दौरान 5 जनवरी 2022 को रायपुर के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों