रायपुर में देवार गिरोह का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में सक्रिय कुख्यात “देवार गिरोह” का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह पर चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने इस गिरोह के 5 सदस्यों और एक माल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि देवार गिरोह के सदस्य चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। इनके पास से पुलिस ने जेवर, नकदी, उपकरण और चोरी के अन्य सामान बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये गिरोह लंबे समय से रायपुर और आसपास के इलाकों में सक्रिय था और चोरी के मामलों में इनकी संलिप्तता लगातार सामने आ रही थी। गिरफ्तार किए गए खरीदार पर चोरी का सामान खरीदने का आरोप है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
👤 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
सुरेश सोनझरा
सागर नगरहा (देवार)
भूपेन्द्र साहू
शुभांकर पटेल (देवार)
रवि नेताम (देवार)
करण ध्रुव (देवार)
