सावन सोमवार: कोरबा के कनकीधाम में उमड़ा जनसैलाब, पुलिस ने बांटी चाय

0
WhatsApp Image 2025-07-14 at 4.11.34 PM

कोरबा। सावन माह के पहले सोमवार को कोरबा स्थित प्रसिद्ध कनकीधाम मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ मंदिर की ओर प्रस्थान करते नजर आए। पूरे दिन भक्तों का मंदिर में आना-जाना लगा रहा।

श्रावण सोमवार को लेकर भक्तगण खास श्रद्धा के साथ दूर-दूर से पैदल चलकर कनकीधाम पहुंचे। इस मौके पर स्थानीय पुलिस ने भी विशेष तैयारी की थी। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई, ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और कोई अव्यवस्था न हो।

इस अवसर पर कोरबा पुलिस ने एक मानवता भरा कदम उठाते हुए यात्रियों और श्रद्धालुओं को मुफ्त में गर्म चाय बांटी। चाय सेवा पाकर श्रद्धालुओं ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और इस सेवा को सराहनीय बताया। यह पहल पुलिस और जनता के बीच सौहार्द का उदाहरण बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों