रायगढ़: श्री श्याम मंदिर चोरी में पुलिस की अपील, संदिग्ध आभूषणों की सूचना दें

0
WhatsApp Image 2025-07-16 at 5.03.04 PM

रायगढ़। शहर के श्री श्याम मंदिर में हाल ही में हुई चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में आरोपियों की तलाश जारी है, और इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति हाल के दिनों में सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री या उन्हें गिरवी रखने के प्रयास में दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। मंदिर से चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी के लिए यह सूचना बेहद अहम हो सकती है।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि अपराधियों तक पहुंचने के लिए हर सुराग महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रकार की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और जानकारी देने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के सभी सर्राफा व्यापारियों और गिरवी का व्यवसाय करने वालों से भी अपील की गई है कि वे किसी संदिग्ध व्यक्ति से लेन-देन करने से पहले सतर्क रहें और पुलिस को सूचित करें।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भी जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों