संगीत शिक्षक से अवैध संबंधों के चलते बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर की कर दी हत्या

img_0553-1.jpg

बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने ससुर की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस वारदात में उसका साथ एक युवक ने दिया, जो पेशे से संगीत शिक्षक बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने मृतक के शरीर पर संदेहजनक चोटों के निशान देखे। उनकी आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो सच्चाई सामने आ गई। जांच में पता चला कि एक युवक, जो अक्सर महिला को संगीत सिखाने के बहाने घर आता था, उसी के साथ मिलकर महिला ने ससुर की हत्या की योजना बनाई थी।

@balodpolice

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

हो सकता है आप चूक गए हों