नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में भाजपा की अहम बैठक शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल
रायपुर। नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की एक प्रमुख बैठक की शुरुआत हुई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि और अमृत मिशन की प्रगति की समीक्षा करना है। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान राज्य के नेताओं से सीधे संवाद के जरिए यह जानकारी लेंगे कि इन योजनाओं का लाभ आम जनता तक किस हद तक पहुंचा है और किस स्तर पर इनके क्रियान्वयन में सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
