नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या, उपमुख्यमंत्री साव ने जताई कड़ी नाराजगी – कहा, बौखलाहट में कर रहे हैं कायराना वारदातें
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेतम थाना अंतर्गत छुटवाई गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। उन पर पुलिस को जानकारी देने का आरोप लगाया गया था। इस नृशंस वारदात की जिम्मेदारी स्मॉल एक्शन जगरगुंडा एरिया कमेटी ने ली है।
घटना को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नक्सली अपनी विफलता और बौखलाहट में इस तरह की कायरतापूर्ण घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
