छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी हिरासत में

13b3ae11-6857-4419-9a61-2fa842e944b3-1.jpg

छत्तीसगढ़ में चल रही बहुचर्चित आबकारी घोटाले की जांच के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण संगठन (EOW) और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने एफएल-10 लाइसेंसधारी कंपनी Nexggen Easy Tech Private Limited से जुड़े तीन अहम व्यक्तियों — अभिषेक सिंह, मनीष मिश्रा और संजय मिश्रा — को हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन तीनों की गिरफ्तारी आबकारी अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर की गई है। संबंधित अधिकारियों द्वारा इन्हें आज ही न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी है। एजेंसियां इस घोटाले की तह तक पहुंचने के लिए जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं।

हो सकता है आप चूक गए हों