कबीरधाम: आयुर्वेदिक नर्स की नौकरी के नाम पर 2.76 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2025-07-18 at 5.20.18 PM

कबीरधाम जिले में पुलिस ने एक ऐसे ठग को पकड़ा है, जो लोगों को शासकीय आयुर्वेदिक नर्स की नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए वसूल रहा था। यह कार्रवाई पंडरिया थाना पुलिस द्वारा की गई।

थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि आवेदक राजेश कुमार धुर्वे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पवन कुमार कुर्रे नामक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और किस्तों में कुल 2 लाख 76 हजार 500 रुपए वसूल लिए। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि पवन कुमार कुर्रे आदतन अपराधी है और इससे पहले भी ठगी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। कुकदूर थाना क्षेत्र में भी उस पर ग्रामीणों को झांसा देकर पैसे वसूलने का केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कभी खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताकर नौकरी दिलाने का दावा करता था और कई बार अलग-अलग नाम का इस्तेमाल कर भोले-भाले लोगों से ठगी करता रहा।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर दिया है। आसपास के गांवों में उससे जुड़ी और ठगी की घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों