दुर्ग पुलिस ने स्टॉक मार्केट निवेश के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, 5 गिरफ्तार

0
22 sept 2.1

दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में गैंग के मास्टरमाइंड समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने सुपेला थाना क्षेत्र में दो फर्जी दफ्तर खोल रखे थे। यहां लोगों को ऊंचा मुनाफा दिलाने का वादा कर निवेश कराया जाता था। शुरुआत में मामूली रकम का फायदा दिखाकर भरोसा जीता गया और फिर लाखों रुपए की ठगी की गई।

लगातार शिकायतें मिलने पर दुर्ग पुलिस ने जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान ऑफिस से ठगी से जुड़े दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य सामग्री जब्त की गई। मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन लोग जुड़े हुए हैं।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में पैसे लगाने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों