कांकेर पुलिस ने धोखाधड़ी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार | ₹2.91 लाख गबन मामला

0
26 sept 6

कांकेर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी पर एचडीबी फाइनेंस सर्विसेस कंपनी में लाखों रुपये की गबन करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार आरोपी राघवेन्द्र कुमार झा, निवासी पूर्णिया (बिहार), कंपनी की कांकेर शाखा में पदस्थ रहते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर ₹2,91,300/- की राशि ग्राहकों से वसूली थी। ग्राहकों को इसकी रसीद तो दी गई, लेकिन रकम कंपनी में जमा न कर अपने पास रख ली गई।

इस धोखाधड़ी मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जा चुके थे। लेकिन मुख्य आरोपी राघवेन्द्र झा घटना के बाद से लगातार फरार था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

दिनांक 26 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों को ₹50,000-50,000 रुपये दिए थे, जबकि शेष ₹1,91,300/- रुपये उसने स्वयं और परिवार के खर्चों में उपयोग कर लिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आर्थिक अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों