जांजगीर-चांपा में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले 79 नागरिक सम्मानित
नवरात्रि पर्व के दौरान जांजगीर-चांपा नयेला क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस के साथ सक्रिय सहयोग देने वाले 79 नागरिकों को सम्मानित किया गया। इन सभी ने भीड़भाड़ वाले इलाकों—खासकर अग्रसेन भवन और सुकली-पाछेड़ा मार्ग—पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा एएसपी ट्रैफिक उदयन बेहर की उपस्थिति में इन नागरिकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि “पुलिस और जनता के सहयोग से ही एक बेहतर यातायात व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण का निर्माण संभव है।”
सम्मानित नागरिकों में अनिल शर्मा, अनुराग (टिंकू) शुक्ला, अभिषेक (अवी सिंह), राकेश बईस्वार, विवेक सिंह, मुकेश राठौर, दुश्यंत यादव, धीरज पाठक, पप्पू शिवा, भोला राठौर, आर्यन सिंह, निखिल तांबोली, अभय सिंह, विजय थवाईत, भूपेंद्र सिंह समेत कुल 52 युवा शामिल थे जिन्होंने स्वेच्छा से पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था में सहयोग दिया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने युवाओं की समाजसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना बढ़ाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आगे भी ऐसे आयोजनों में पुलिस प्रशासन का सहयोग करते रहें ताकि त्योहारों में शांति और सुव्यवस्था बनी रहे।
जांजगीर-चांपा पुलिस की यह पहल न केवल नागरिक सहयोग को प्रोत्साहित करती है बल्कि पुलिस-जनता के बीच विश्वास और सहभागिता को भी मजबूत करती है।
