गरियाबंद पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरोह, विलुप्त साळखपरी बरामद
गरियाबंद।
गरियाबंद पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दुर्लभ और विलुप्तप्राय जीव साळखपरी (Pangolin) तथा उसकी छाल (Cell) जब्त की है। यह कार्रवाई थाना देवभोग पुलिस व साइबर टीम की संयुक्त टीम ने की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को वन्यजीव, गांजा और हीरे की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। उसी के तहत 26 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मारुति कार (OD 08 D 7638) और मोटरसाइकिल HF Deluxe (CG 05 C 9151) के माध्यम से ओडिशा से देवभोग की ओर साळखपरी की तस्करी की जा रही है।
सूचना पर पुलिस और साइबर टीम ने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट खूंटगांव में नाकाबंदी की। थोड़ी देर बाद जब वाहन रोके गए, तो तलाशी में कार से जीवित साळखपरी (वजन 9 किलो) और मोटरसाइकिल से साळखपरी की छाल (वजन 6.13 किलो) बरामद हुई।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह वन्यजीव ओडिशा के सुनाबेड़ा वन्य अभयारण्य से शिकार कर छत्तीसगढ़ में बेचने के लिए लाया था।

देवभोग थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 31, 39(b), 51(1)(k), 52 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
बरामद जीवित साळखपरी को वन विभाग को सौंपकर रायपुर में सुरक्षित रूप से मुक्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ भवतोश पात्रा पिता गद पात्रा (55 वर्ष), निवासी ग्राम अरेबेटा, थाना कलामपुर, जिला कालाहांडी (ओडिशा)
2️⃣ गोरे बारिक पिता मोनो बारिक (55 वर्ष), निवासी ग्राम रेगालपाली, थाना कलामपुर, जिला कालाहांडी (ओडिशा)
3️⃣ कौशल नागेश पिता खगेश्वर नागेश (35 वर्ष), निवासी ग्राम थिरलीगुड़ा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद (छ.ग.)
जप्त सामग्री
- 🦎 जीवित साळखपरी (Pangolin) – वजन 9.000 किलो
- 🐾 साळखपरी की छाल (Cell) – वजन 6.13 किलो
- 🚗 सफेद रंग की मारुति कार – OD 08 D 7638
- 🏍️ मोटरसाइकिल HF Deluxe – CG 05 C 9151
