गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो आरोपी जंगली बिल्ली की खाल के साथ गिरफ्तार

0
8 nov 1.1

गरियाबंद।
वन्यजीवों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गरियाबंद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना पांडुका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जंगली बिल्ली की खाल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


🔹 मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

थाना पांडुका पुलिस को सूचना मिली कि गांव तोयामुड़ा मोड़ (NH130C, मुख्य सड़क) के पास बने चबूतरे पर दो व्यक्ति एक थैली में जंगली जानवर की खाल लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने टीम तैयार कर मौके पर छापा मारा।


🔹 संदिग्धों की तलाशी में मिली जंगली बिल्ली की खाल

मौके पर दो व्यक्ति चबूतरे पर संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पूछताछ में उनके नाम —

  1. राकेश सौर पिता पिलाराम सौर (35 वर्ष) निवासी लखौली, थाना आरंग, जिला रायपुर
  2. राकेश कुमार सौर पिता अमिताभ सौर (22 वर्ष) निवासी लखौली, थाना आरंग, जिला रायपुर

इन दोनों के पास रखे पुराने रंगीन मसाला कपड़े के बैग से जंगली बिल्ली की खाल बरामद हुई। आरोपियों से जब खाल के स्वामित्व और बिक्री संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वे प्रस्तुत नहीं कर सके।


🔹 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

दोनों आरोपियों से बरामद जंगली बिल्ली की खाल को जब्त कर उनके खिलाफ अवैध वन्यजीव व्यापार के तहत धारा 9, 2, 39, 44, 51, 52 के अंतर्गत वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


👮 गरियाबंद पुलिस की सख्त निगरानी

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर गरियाबंद जिले में गांजा, हीरा और वन्यजीवों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में गश्त और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों