बालोद पुलिस ने गोवर्धन पूजा की रात हुई चोरी का किया खुलासा, सोने-चांदी के जेवर बरामद
बालोद पुलिस को पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोवर्धन पूजा की रात मालिघोरी निवासी एक घर और किराना दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के दौरान आरोपी ने शटर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल बालोद और थाना बालोद की एक संयुक्त विशेष टीम गठित की गई, जिसके नेतृत्व में तेज़ी से जांच शुरू की गई।

🔍 कैसे सुलझा मामला
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (बालोद) श्री देवांश सिंह राठौर, और डीएसपी श्री राजेश बघदे के निर्देशन में टीम ने मालिघोरी पहुंचकर जांच शुरू की।
घटनास्थल से डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम की मदद से सुराग जुटाए गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिससे संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया और पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के पास से 04 सोने की फुली, एक जोड़ी सोने की बालियाँ और 02 बच्चों के सोने के लॉकेट बरामद किए गए।
👮♂️ गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1️⃣ नाम: देवकुमार देशमुख
आयु: 25 वर्ष
पता: मालिघोरी, थाना बालोद, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)
🏆 इन अधिकारियों का रहा विशेष योगदान
इस चोरी की गुत्थी सुलझाने और आरोपी को पकड़ने में विशेष योगदान रहा —
निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी आर.ओ. धर्म भूआर्य, मुख्य आरक्षक दुर्बल यादव, मुख्य आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक नागेश साहू, आरक्षक पूरन देवांगन, भूप साहू, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे और आकाश दुबे का।
पुलिस अधीक्षक ने सभी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएँ और प्रशंसा दी है।
